French Open hope for India: फ्रेंच ओपन (रोलैंड गैरोस) में खिताबी मुकाबला शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं।
पुरूषों के डबल्स फाइनल में हैरी होलियोवारा और हेनरी पैटन ने शानदार दिखाते हुए जगह बना ली है।
हेलियोवारा-पैटन की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन
दूसरी वरीयता प्राप्त फिनिश-ब्रिटिश जोड़ी ने फ्रांसीसी जोड़ी क्वेंटिन हैलिस और पियरे ह्यूग्स हर्बर्ट को सीटे सेटों (6-3, 6-4) से हरा दिया।
1 घंटा 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में विजेता टीम शुरू से ही हावी रही।
हेलियोवारा और पैटन की जोड़ी इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है।
दोनों ने एडिलेट, दोहा, दुबई और मैड्रिड में खिताब जीतने के बाद फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह बनायी है।
वे वर्ष 2026 के पांचवें खिताब और पहले ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से बस एक कदम दूर हैं।
सीनियर वर्ग में भारत की उम्मीद खत्म
होलियोवारा और पैटन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन. श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर को क्वार्टर फाइनल में हराया था।
इसी के साथ सीनियर वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का सफर समाप्त हो गया।
हालांकि हार के बावजूद बालाजी और डेमोलिनर का इस टूर्नामेंट में सफर यादगार रहा।
उन्होंने तीसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविट्ज और टिम पुट्ज को 7-5, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
भारतीय खिलाड़ी बालाजी का ग्रैंड स्लैम स्तर के टूर्नामेंट में यह सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
जूनियर वर्ग में भारत की उम्मीद बरकरार
भारत के अर्नव पापरकर लड़कों के एकल वर्ग में तीसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गये थे।
हालांकि डबल्स मुकाबले में उन्होंने उम्मीद ज़िंदा रखी है।
अर्नव पापरकर के जोड़ीदार थाई टेनिस खिलाड़ी कुनानन पंतारातोर्न हैं।
इस जोड़ी का मुकाबला प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त ब्राजील के लुइस गुटो मिगुएल और स्लोवेनिया के जिगा सेस्को के साथ होगा।
माया राजेश्वरन रेवती लड़कियों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में ही बाहर हो गयी थीं।
