Team India T20 team: श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया टी-20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
इस बात पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ चयन समिति और हेड कोच गौतम गंभीर की सहमति बन चुकी है।
बस औपचारिक ऐलान का इंतज़ार हो रहा है।
6 जून को चयन समिति की बैठक में श्रेयस अय्यर शामिल हो सकते हैं।
इस बैठक में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का चयन किया जायेगा।
उपकप्तान के रूप में तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे हैं।
तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और केएल राहुल का भी चुना जाना तय माना जा रहा है।
बेबी बॉस वैभव को मिल सकता है मौका
युवा सनसनी बिहार के वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है।
वैभव ने आईपीएल सीजन-19 में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों के मन में दहशत पैदा कर दी थी।
उन्होंने दुनिया के दिग्गज गेंदबाज कागिसो रबाडा, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, लॉकी फर्ग्यूसन, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटायी की थी।
इस सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाते हुए उन्होंने न सिर्फ ऑरेंज कैप जीता बल्कि बेस्ट स्ट्राइकर और इमर्जिंग प्लेयर जैसे कई खिताब अपने नाम किये।
ऐसे में वैभव का अब टी-20 टीम में चुना जाना लगभग तय है।
सूर्यकुमार पर क्यों चली कैंची?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताकर इतिहास रचा था।
टीम इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी।
लेकिन वर्ल्ड कप के बाद से ही सूर्यकुमार का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा है।
आईपीएल के सीजन-19 में उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा।
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी का मौका मिला था।
लेकिन वहां भी सूर्यकुमार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये।
उनका खराब फॉर्म उनके चयन के खिलाफ गया और चयनकर्ताओं ने फिलहाल उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया है।
