भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे आज, गिल और गुरनूर के चोट से बढ़ी परेशानी, प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव

India vs England ODI today: टी-20 सीरीज में बुरी तरह करारी शिकस्त झेलने के बाद एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत भारत ने धमाकेदार की है।

पहला मैच शानदार तरीके से इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।

लेकिन पहले मैच के दौरान गिल और गुरनूर की चोट टीम इंडिया के लिए चिंता बने हुए हैं।

गिल और गुरनूर की चोट बनी चिंता

पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल का शानदार खेल रहा, लेकिन उनकी फिटनेस पर सबकी नज़र है।

गिल ने पहले मैच में 80 रन बनाये थे और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर आ गये थे।

रोहित शर्मा ने भी अच्छी शुरूआत ज़रूर की थी लेकिन पारी को बड़ा नहीं कर पाये।

रोहित शर्मा की फॉर्म वापसी पर सबकी नज़रें रहेंगी।

गिल के नहीं खेल पाने की स्थिति में ईशान किशन को मौका मिल सकता है।

ईशान और रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरूआत कर सकते हैं।

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस पर भी टीम मैनेजमेंट की नज़रें हैं।

अगर बरार फिट नहीं होते हैं तो अर्शदीप सिंह या प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

बुमराह ने वापसी पर अच्छे फॉर्म का संकेत दिया है।

वहीं अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के पहले मैच में ऑलराउंड खेल के बाद सभी को इस मैच में काफी उम्मीदें रहेंगी।

विराट कोहली रच देंगे नया इतिहास

कार्डिफ के मैदान में दूसरा एक दिवसीय मुकाबला खेला जाना है।

यह मुकाबला विराट कोहली के लिए ऐतिहासिक हो सकता है।

इंग्लैंड की धरती पर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने सबसे ज़्यादा 2645 रन बनाये हैं।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलते हुए द्रविड़ ने 46 मैचों में यह कारनामा किया था।

वहीं विराट कोहली के इस समय 2642 रन हो चुके हैं।

अगर कोहली आज के मैच में सिर्फ 4 रन भी बना लेते हैं तो इगंलैंड की धरती पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे।

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 2626 रन बनाये, रोहित शर्मा 2298 रन, सौरभ गांगुली 1949 और महेन्द्र सिंह धौनी 1869 रन बनाकर क्रमवार बने हुए हैं।