वर्ल्ड कप में निराशा के बावजूद चयनकर्ताओं का हरमनप्रीत पर भरोसा कायम, एशियन गेम्स के लिए दी गयी कप्तानी, मंधाना बनीं उप्कप्तान

Indian woman’s Cricket Team: सितम्बर में जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होना है।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी।
हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गयी है जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप में निराशा के बाद भी भरोसा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में निराश किया।
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
बावजूद इसके चयनकर्ताओं ने हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी है।
इसके साथ ही 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी।
चयन समिति ने वर्ल्ड कप वाली टीम में मामूली बदलाव किया है।
यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को टीम में जगह मिली है।
वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान बनी रहेंगी।
शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स के साथ कप्तान हरमनप्रीत पर भी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष तेज बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं।
ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती प्रदान करती हैं।
अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर शिकंजा कसने के साथ ही निचले क्रम में बेहतर बल्लेबाजी भी कर सकती हैं।

जापान में होगा एशियन गेम्स

19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होना है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछली बार वर्ष 2023 में यह खिताब अपने नाम किया था।
ऐसे में टीम के उपर अपने खिताब की रक्षा करने की बड़ी जिम्मेदारी भी रहेगी।
एशियन गेम्स में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है।
बेहतर रैंकिंग के कारण भारतीय महिला टीम सीधे नॉक आउट स्टेज से अपना अभियान शुरू करेगी।
भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं।
साथ ही इंडोनेशिया, हॉन्गकॉन्ग और मलेशिया जैसी टीमें भी हिस्सा लेती हैं।
प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम की घोषणा अभी बाकी है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्रीचरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और नंदिनी शर्मा।