राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम तैयार, जेएससीए अध्यक्ष ने दी सभी खिलाड़ियों को शुभकामना

Jharkhand Pencak Silat Team: महाराष्ट्र के नासिक में होने वाले राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए झारखंड के खिलाड़ी तैयार हैं।

ये खिलाड़ी 14वीं सिंगा, मकान, प्री टीन, प्री जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नासिक रवाना होने से पहले जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

अजयनाथ शाहदेव ने सभी खिलाड़ियों को झारखंड की पारंपरिक हस्तनिर्मित अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

सभी खिलाड़ियों को तैयार करने में पेंचक सिलाट की संस्थापक एवं सचिव डॉली सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वहीं चीफ टेक्निकल डायरेक्टर बिजय कुमार लिम्बु और कोच सूरज चिक बड़ाइक ने खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पेंचक सिलाट के झारखंड टीम के खिलाड़ी

एटाशा कपूर, अनाया खलखो, एलरिक खलखो, आदित्य थापा, जानवी आलिया मेहतो, पलक साहू, मिक्की कुमारी, अंकिता मलिक, अनुप बांदो, तपन गांधी एक्का, अनुराग कुमार मेहतो, आस्था, बिनीत कुमार मुंडा, कृपा राणा, विशाखा थापा, रितिका बाड़ा, रोशनी सिंह, राजश्री, प्राची महापात्रा, सागर टुडू, वायू तिर्की, विभी उरांव, सियाद्री मानव, अंजन राणा, अर्शी मरूफ एवं अदिति कुमारी।

ये सभी युवा खिलाड़ी अपने सपनों, संघर्ष और अथक मेहनत के बल पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जब ये प्रतियोगिता के मैदान में उतरेंगे, तब वे केवल अपने व्यक्तिगत सपनों का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।