झारखंड के बबलू कुमार बने भारतीय U-15 ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम के प्रशिक्षक, U-15 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने थाइलैंड रवाना

U-15 Asian Wrestling Championship: झारखंड के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक बबलू कुमार को भारतीय कुश्ती संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्हें भारतीय अंडर-15 ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

27 से 29 जून तक थाइलैंड के पटाया सिटी में U-15 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन होना है।

इसमें भाग लेने के लिए भारतीय दल थाइलैंड पहुंच चुका है।

इस दल का नेतृत्व प्रशिक्षक बबलू कुमार कर रहे हैं।

बबलू कुमार की इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, के. रवि कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार देवघर, सचिव संजीव कुमार झा, राजीव रंजन सहित सभी जिला कुश्ती संघों के अध्यक्ष/सचिवों व पूरे झारखंड कुश्ती परिवार ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।