National Biathle-Triathle Championship: गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुए 15वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया था।
प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए बायथल-ट्रायथल प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है।
बायथल में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक
प्रेम किशोर महतो- स्वर्ण पदक, सीनियर पुरुष आयु वर्ग में व्यक्तिगत।
दीपांशु सिंह- कांस्य पदक, जूनियर बालक (अंडर-21 आयु वर्ग) में व्यक्तिगत।
अतासी कुमार- कांस्य पदक, अंडर-19 बालिका आयु वर्ग में व्यक्तिगत।
ट्रायथल इवेंट में 1 रजत और 1 कांस्य पदक
प्रेम किशोर महतो- कांस्य पदक, सीनियर पुरुष आयु वर्ग में व्यक्तिगत।
आरती कच्छप- रजत पदक, जूनियर बालिका अंडर-21 आयु वर्ग में व्यक्तिगत।
JSSPS की बेटियों ने दिखाया दमखम
पदक जीतने वालों में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) से प्रशिक्षित खिलाड़ी भी रहे।
JSSPS स्विमिंग सेंटर, होटवार में प्रशिक्षित दो खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में पदक जीतकर झारखंड का परचम लहराया।
आरती कच्छप और अतासी कुमार ने बाइथल इवेंट में पदक जीता।
JSSPS में जश्न का माहौल
JSSPS के प्रशिक्षक उमेश कुमार पासवान ने कहा कि आरती और आतासी दोनों ने अहमदाबाद की कड़ी गर्मी में भी हार नहीं मानी।
यह JSSPS की साइंटिफिक ट्रेनिंग और खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि बाइथल जैसे कठिन इवेंट में पदक जीतना बताता है कि हमारे खिलाड़ी किसी से कम नहीं।
बाइथल क्या है?
बाइथल रनिंग और स्विमिंग का कॉम्बिनेशन इवेंट है, जिसमें खिलाड़ी को दौड़ और तैराकी दोनों में दम दिखाना होता है।
यह ट्रायथल का ही एक रूप है।
खिलाड़ियों को बधाईयों का लगा तांता
JSSPS के CEO एनके झा ने कहा कि JSSPS झारखंड की बेटियां अब नेशनल लेवल पर लगातार मेडल ला रही हैं।
आरती और अतासी की जीत पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है।
हमें गर्व है कि JSSPS से निकले टैलेंट अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक मुख्य कोच शिवा कुमार महतो, सहायक कोच तरुण मुखिया और मैनेजर उमा सिंह को लोगों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष एसके पांडे, मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के एडवोकेट मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला संघ की अध्यक्ष पूजा पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, महावीर प्रसाद महतो, दावेश कुमार तिवारी, अभिषेक पांडे और शुभम महतो शामिल रहे।
