कोलकाता की हार का सिलसिला बरकरार, गुजरात ने हैट्रिक जीत के साथ चौथे नंबर पर लगाई छलांग

IPL KKR Vs GT: कागिसो रबाडा और सिराज की चुस्त गेंदबाजी और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल सीजन 19 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।

शुक्रवार को खेले गये एकमात्र मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच हार का रिकॉर्ड बना लिया।

मैच के अंतिम ओवर में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत अच्छी रही। साईं सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद उतरे जोस बटलर ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाये। इसके बाद वाशिंगटन सुदर (13) और ग्लेन फिलिप्स (19) ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली।

कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 86 रनों की शानदार पारी खेली।

कोलकाता की ओर से वरूण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिये। वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप ने 1-1 विकेट लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 180 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

कागिसो रबाडा की अगुवाई में मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

कोलकाता ने 4 ओवर में 32 रनों पर 3 विकेट गंवा दिये।

इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला। पॉवेल के 27 रनों पर आउट होने के बाद विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा।

कैमरून ग्रीन (79) के शानदार अद्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाये।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाजी

कैमरून ग्रीन- 79 (55) {7*4, 4*6}

रोवमैन पॉवेल- 27 (20) {2*4, 2*6}

टीम साइफर्ट- 19 (14) {2*4, 1*6}

गुजरात टाइटंस गेंदबाजी

कागिसो रबाडा- 3/29 (4)

मोहम्मद सिराज- 2/23 (4)

अशोक शर्मा- 2/45 (4)

गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी

शुभमन गिल- 86 (50) {8*4, 4*6}

जोस बटलर- 25 (15) {2*4, 2*6}

साईं सुदर्शन- 22 (16) {1*4, 2*6}

कोलकाता नाइट राइडर्स गेंदबाजी

वरूण चक्रवर्ती- 2/34 (4)

सुनील नरेन- 1/28 (4)