थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की नई कार्यकारिणी का गठन, सुदेश महतो मुख्य संरक्षक बने, अभिषेक प्रदेश अध्यक्ष और चेतन महासचिव बने

Throwball Association of Jharkhand: थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता चेतन प्रकाश ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2031 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

मुख्य संरक्षक: सुदेश महतो

संरक्षक: चीकू सिंह

प्रदेश अध्यक्ष: अभिषेक हरित

कार्यकारी अध्यक्ष: अल्बट तिर्की

उपाध्यक्ष: डॉ. अरुण देव, अश्विनी पांडेय, सौरभ अग्रवाल, ओम वर्मा एवं प्रहलाद भगत

जनरल सेक्रेटरी: चेतन प्रकाश

जॉइंट सेक्रेटरी: राहुल रंजन, अजीत सिंह, कोमल सिंह, उज्जवल महतो, शिव सागर एवं अनुज कुमार

कोषाध्यक्ष: आकाश कुमार

एग्जीक्यूटिव मेंबर: अनीश कुमार, मोनू कुमार, मृत्युंजय कुमार, रामप्रसाद, सुशील तिवारी, रणधीर कुमार, रणवीर सिंह, अजय कुमार महतो, लालबाबू कुमार, कुणाल सिंह एवं प्रमोद साव।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि नई टीम झारखंड में थ्रोबॉल खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।