पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए दिल्ली को दी शिकस्त, रिकॉर्ड रन चेस कर जीता पंजाब

n

Punjab Kings Created History: शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में रनों की बारिश देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाये। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

265 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरूआत बेहद आक्रामक रही।
प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 6.4 ओवर में ही 126 रन बना दिये।
प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों का सामना कर 43 रन बनाये।
इसके बाद कूपर कोनोली ने तेजी से 10 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गये।
लेकिन प्रभसिमरन सिंह रूकने को तैयार नहीं थे। उन्होंने सभी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 76 रन बनाये।
प्रभसिमरन 7.3 ओवर में जब आउट हुए उस समय पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 132 रन था।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी।
दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।

आईपीएल में रिकॉर्ड रन चेस

इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे बड़े रन चेस का रिकॉर्ड बनाया।
इसके पहले भी यह रिकॉर्ड पंजाब के ही नाम था जब उन्होंने 162 रनों का पीछा कर जीत हासिल की थी।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

केएल राहुल की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहाड जैसा स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका 11 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने नीतीश राणा क्रीज पर आये।
नीतीश राणा और केएल राहुल ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए मैदान के हर छोर पर शॉट्स लगाये।
नीतीश राणा और केएल राहुल ने रिकॉर्ड साझेदारी किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 95 गेंदों पर 220 रन जोड़े।
नीतीश राणा 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
वहीं केएल राहुल ने महज 67 गेंदों पर 9 छक्के और 16 चौकों की मदद से 152 नाबाद रन बनाये।
ये आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी पारी है।
पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और जैवियर बार्टलेट को 1-1 विकेट मिला।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी

केएल राहुल- 152* (67) {16*4, 9*6}
नीतीश राणा- 91 (44) {11*4, 4*6}
पाथुम निसांका- 11 (7) {2*4, 0*6}
पंजाब किंग्स गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह- 1/49 (4)
जैवियर बार्टलेट- 1/69 (4)

पंजाब किंग्स बल्लेबाजी

प्रभसिमरन सिंह- 76 (26) {9*4, 5*6}
श्रेयस अय्यर- 71* (36) {3*4, 7*6}
प्रियांश आर्या- 43 (17) {2*4, 5*6}

दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी

कुलदीप यादव- 2/46 (4)
अक्षर पटेल- 1/44 (4)
विप्रज निगम- 1/24 (2)