आईपीएल में आज शाम होगी रनों की बारिश, गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बनेंगे वैभव, अभिषेक, हेड, जुरेल और किशन

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल सीजन 19 में अब तक अपने सारे मुकाबले जीतकर राजस्थान रॉयल्स के हौसले बुलंद हैं।

ऐसे में जब आज शाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टीम मैदान में उतरेगी तो उसके हौसले बुलंद होंगे।

राजस्थान की बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के दम पर किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं।

हालांकि अभी तक मध्यक्रम में बल्लेबाज अभी तक कुछ खास नहीं कर पाये हैं।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के साथ संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

वहीं रवि बिश्नोई की फिरकी बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रही है।

रवीन्द्र जाडेजा अपने ऑल राउंड प्रदर्शन से खेल का रूख बदलने की क्षमता रखते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

इधर सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले गये चार मुकाबलों में 3 गंवाया है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन दोनों एक साथ अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं।

कप्तान ईशान किशन ने अच्छी फॉर्म में होने का संकेत पहले मुकाबले में ही दिया था। लेकिन उसके बाद उनका बल्ला भी लगभग खामोश ही है।

हालांकि हेनरिक क्लासेन बेहतरीन फॉर्म में हैं और चार पारियों में 184 रन बनाकर अपनी ज़रूरत का अहसास करा रहे हैं।

हैदराबाद की सबसे बड़ी कमज़ोरी उनकी गेंदबाजी है। पैट कमिंस के न होने से टीम की परेशानी बढ़ी हुई है।

हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीम

आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 21 मुकाबले खेले गये हैं।

उनमें से 12 मुकाबले हैदराबाद जबकि 9 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है।

स्टेडियम का हाल

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गेंदबाजों के लिए हमेशा से कब्रगाह साबित हुआ है।

इस सपाट विकेट पर तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 10 से उपर का रन रेट रहा है।

यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 47 बार जीती है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 37 मैच जीत पायी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।