हार की हैट्रिक से बचने के लिए राजस्थान रॉयल्स का नया प्लान, लखनऊ सुपर जायंट्स देगी बड़ी चुनौती

IPL RR Vs LSG Today: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होना है।

बुधवार की शाम 7.30 बजे से यह मुकाबला खेला जायेगा।

लखनऊ और राजस्थान दोनों टीमें अपनी पिछली हार भुलाकर यहां जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

लखनऊ टीम की बल्लेबाजी उसकी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत का बल्ला अब तक लगभग खामोश ही रहा है।

मुकुल चौधरी ने एक मैच में कमाल दिखाया, उसके बाद वो भी खामोश हो चुके हैं। हिम्मत सिंह को पिछले मैच में मौका मिला लेकिन वो भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाये।

युवा आयुष बडोनी अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और आवेश खान ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है।

लेकिन स्पिन गेंदबाजी में लखनऊ के कोई भी गेंदबाज अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाये हैं।

राजस्थान रॉयल्स की चिंता

राजस्थान रॉयल्स की भी बल्लेबाजी उसके लिए बड़ी चिंता है। टॉप तीन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया है।

ध्रुव जुरेल में 2 मैचों में ही कुछ कमाल दिखा पाये, बाकी मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है।

राजस्थान ने जिन 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है उनमें वैभव और यशस्वी की बल्लेबाजी के दम पर ही जीत मिली है।

कप्तान रियान पराग, शिमरन हेटमायर पूरी तरह फेल्योर रहे हैं।

हालांकि गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और बृजेश तेज गेंदबाजी में बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

वहीं रवि बिश्नोई और रविन्द्र जाडेजा स्पिन गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड है और यहां पर दो मुकाबले खेलकर उसने हार का सामना किया है।

ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ तीसरा मुकाबला जीतना चाहेगी।

हेड टू हेड में दोनों टीमें

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं।

इनमें 4 मुकाबलों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है जबकि लखनऊ को 2 मैच में जीत नसीब हुआ है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, एडम मार्करम, मोहसिन खान, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, एनरिक नॉर्खिया और मुकुल चौधरी।

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, एन बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और दासुन शनाका।