IPL 2026 RR Vs RCB: आईपीएल में आज बेहद ही शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी।
राजस्थान का सफर
राजस्थान रॉयल्स ने इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सफर शुरू किया था।
इसके बाद भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को 6 रनों हराया।
तीसरा मुकाबला राजस्थान ने 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर अपने नाम किया था।
जीत की हैट्रिक लगाने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों का हौसला आसमान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सफर
बेंगलुरू की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं।
पहले मुकाबले ने बेंगलुरू ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
दूसरे मुकाबले में विराट की टीम ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से पटखनी दी थी।
सीजन 19 में अब तक खेले गये दोनों मुकाबले जीतने के बाद बेंगलुरू के हौसले बुलंदियों पर हैं, और वो जीत का हैट्रिक लगाना चाहेंगे।
हेड टू हेड मुकाबले
बेंगलुरू और राजस्थान के बीच आईपीएल में अब तक 34 मुकाबले हुए हैं।
इनमें 17 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली है वहीं 14 में राजस्थान विजयी रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के जांबाज
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी से प्रभावित किया है।
बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने हर मैच में बेहतर साझेदारी की है। उनके अलावा हेटमायर, पराग और ध्रुव जुरेल भी बेहतर बल्लेबाज हैं।
रवींद्र जाडेजा से बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के जांबाज
बेंगलुरू की टीम में विराट और फिल सॉल्ट बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। टिम डेविड ने चेन्नई के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर विरोधियों को डरा दिया है।
देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार आक्रामक बल्लेबाजी का नमूना पेश कर चुके हैं।
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। जबकि क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा की फिरकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रही है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
