Ranchi cricket tournament: रांची जिला क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी ने खिताबी जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबले में बूटी क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल मैच के हीरो रहे विजेता टीम रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी के शिवम कुमार। शिवम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के आदित्य प्रसाद को मिला।
बेस्ट बॉलर का अवार्ड रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी के सौरव चौधरी को मिला।
टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार मौजूद रहे।
उनके अलावा रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद और जिला संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
जेके इंटरनेशनल स्कूल की खिताबी जीत
इधर आर. डी. सी. ए. अंडर-16 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में जेके इंटरनेशनल स्कूल को विजेता घोषित कर दिया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में विवाद के कारण दोनों टीमों को बाहर कर दिया गया था।
इसी वजह से जेके इंटरनेशनल स्कूल को विजेता घोषित किया गया।
दूसरे सेमीफाइनल में विवेकानंद स्कूल और टेंडर हार्ट स्कूल के बीच मुकाबला हुआ था।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था और दोनों प्रोटेस्ट सही पाया गया।
इसके बाद दोनों टीमों को आयोजकों ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
इस प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार संत थॉमस स्कूल के अभिषेक तमांग और बेस्ट बॉलर का अवार्ड बघवार एकेडमी के जियाउल हक़ को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के कमेटी मेंबर रमेश कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, मुज्जफर अली, सहायक सचिव सुनील पाल, शम्भू सिन्हा, नंदजी पाण्डेय, अंजना दूबे, मुक्तेश सिंह, हिमांशु दास, शाहिद मिर्जा, फैयाज, प्रणव सोनी और पंक्षित मौजूद थे।
