जूनियर हॉकी नेशनल के लिए हॉकी झारखंड टीम का चयन ट्रायल, रांची में संपन्न ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Junior Jharkhand Hockey Trial: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड टीम के गठन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई।

रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में राज्य भर से 55 जूनियर हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए।

यह ट्रायल हॉकी इंडिया द्वारा 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार करने हेतु कराया गया।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि इस ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का जुलाई माह में विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा।

कैंप के बाद प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों की अंतिम टीम चुनी जाएगी, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

इसी टीम में से कप्तान का भी चयन किया जाएगा।

ट्रायल के दौरान हॉकी झारखंड के पदाधिकारी मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, गुरमीत राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि टीम का लक्ष्य कोयंबटूर में होने वाली चैंपियनशिप में झारखंड को बेहतर स्थान दिलाना है।