शतक से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा

Smriti Mandhana misses out century: टी-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड इंग्लैंड के साथ टेस्ट मुकाबला खेल रही है।
लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नज़ारा पेश किया।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया अपना दम

हालांकि भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 0 पर लॉरेन फिलर का शिकार बनीं।
उनके बाद आयी यास्तिका भाटिया भी कुछ खास नहीं कर सकीं और महज़ 12 रन बनाकर लॉरेन बेल की गेंद पर आउट हो गयीं।
यहां से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला।
दोनों ने 64 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किलों से उबारा।
जेमिमा रोड्रिग्स ने तेजी से 38 गेंदों पर 35 रन बनाये।
101 के कुल योग पर जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई।
हालांकि स्मृति मंधाना अपने शतक से चूक गयीं और 83 रन बनाकर आउट हो गयीं।
108 गेंदों का सामना करने के दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।
मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पैवैलियन लौट गयीं।
हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाये।
इसके बाद ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतक जमाया।
87 गेंदों पर उन्होंने 7 चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली।
ऋचा घोष और स्नेह राणा ने 13-13 रनों का योगदान दिया।
74.5 ओवर में भारतीय टीम 285 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।
भारत ने अपने आखिरी 5 विकेट 83 रन बनाने में गंवा दिये।
इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने भारत के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
लॉरेन फिलर, मेडी विलियर्स और इस्सी वोंग ने 2-2 विकेट चटकाये, जबकि लॉरेन बेल को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड ने की खराब शुरूआत

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में खराब शुरूआत की।
सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को क्रांति गौड़ ने पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाये।
माया बाउचर 17 और हीथर नाइट 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।