सिमडेगा में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप, 30 अप्रैल से होगा आयोजन

Sub Junior Women’s Hockey Championship: हॉकी सिमडेगा की तरफ से जिले में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

30 अप्रैल से 3 मई तक इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

सिमडेगा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

ये जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि हॉकी सिमडेगा जिला के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

इस बार सिमडेगा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा की तरफ से सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इस चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला की टीमों को निःशुल्क भागीदारी दी जायेगी।

इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला के विभिन्न टीमों में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो सिमडेगा जिला के हो और अभी तक हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किसी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किए हों।

इसके अलावा उनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2011 या उसके बाद की है।