हरियाणा के रोहतक में U-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, झारखण्ड महिला एवं ग्रीको रोमन कुश्ती टीम दिखायेगी अपना दम

Senior National Wrestling Championship: U-23 सीनियर राष्ट्रीय,पुरुष फ्रीस्टाइल/ग्रीको रोमन एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के रोहतक में किया गया है।

इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड महिला एवं ग्रीको रोमन कुश्ती टीम की 27 सदस्यीय टीम हरियाणा पहुंच चुकी है।

इस टीम में 10 महिला पहलवान, 10 पुरुष पहलवान (फ्री स्टाइल) एवं 6 टीम प्रशिक्षक तथा 1 टीम प्रबंधक शामिल हैं।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम

1-स्नेहा कुमारी-50kg

2-नेहा उरांव-53kg

3-सिमरन कुमारी-55kg

4-सीता कुमारी-57kg

5-शबनम कुमारी-59kg

6-कुमकुम कुमारी-62kg

7-सरस्वती कुमारी-65kg

8-जोरसिदा तिग्गा-68kg

9-यशमून खातून-72kg

10- पूजा कुमारी-76kg

प्रशिक्षक- सत्यनारायण यादव, संजीव झा, बबलू कुमार

पुरुष फ्री-स्टाइल

1-नीरज कुमार-57kg

2-रौशन कुमार-61kg

3-शिवम कुमार-65kg

4-हिमांशु कुमार-70kg

5-गौतम यादव-74kg

6-आदित्य सिंह-79kg

7-रौशन केशरी -86kg

8-समरंजय श्याम-92kg

9-याफ़ी हफीज़-97केजी

10-नीमचंद महतो-125kg

प्रशिक्षक- प्रकाश सिंह बादल, सुरेश नारायण चौधरी, युगल किशोर महतो

U-23 सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती के महिला टीम एवं पुरुष फ्री स्टाइल टीम को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक छवि रंजन, उप निदेशक निर्भय कुमार, के. रवि कुमार, भोलानाथ सिंह,  महासचिव रजनीश कुमार, धर्मबीर सिंह, नमिता कुमारी, प्रकाश सिंह, अजीत भगत तथा सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा खेल विभाग के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।