Vaibhav Suryavanshi: श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचा दिया।
तूफानी बल्लेबाजी से वैभव ने न सिर्फ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किये बल्कि श्रीलंका के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभायी।
वैभव ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड
फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे वैभव ने महज 11 गेंदों पर अर्धशतक बना डाला।
इस दौरान वैभव ने 5 चौके और 5 छक्के लगाये।
अर्धशतक बनाने के लिए वैभव ने सिर्फ बाउंड्री लगायी।
इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा जो 20 साल पहले श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने ने बनाया था।
वीरारत्ने ने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
भारत की ओर से लिस्ट-ए में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम था जिन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी बनायी थी।
वहीं युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।
बाल-बाल बचा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी के दौरान शुरूआती 64 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाये।
इसके बाद उन्होंने पहला रन सिंगल के रूप में लिया।
पचासा पूरा करने के बाद भी वैभव नहीं रूके और बल्ले से आग बरसाना जारी रखा।
हालांकि वे अपना शतक पूरा करने से महज 6 रनों से चूक गये।
आउट होने से पहले वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली।
अपनी पूरी पारी के दौरान वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाये।
इसी के साथ एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने से वे सिर्फ 6 रन से चूक गये।
एबी डिविलियर्स ने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण होने वाला है।
जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वैभव को जगह मिली है।
इस दौरे से पहले वैभव का यह तूफान इंग्लैंड और आयरलैंड की टीम के लिए एक बड़ी चिंता की खबर है।
