बड़े मियां कमाल तो छोटे मियां सुभानअल्लाह, वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद का शानदार खेल जारी, 119 गेंदों पर ठोंके 168 रन

Vaibhav’s younger Brother rocks: वैभव सूर्यवंशी दुनिया भर में अपने खेल का डंका बजा रहे हैं।

अपने बल्ले से वो दुनिया के शीर्ष और खतरनाक गेंदबाजों की धुलाई कर चुके हैं।

अभी दुनिया में वैभव नये निक नेम बेबी बॉस से चर्चित हो रहे हैं।

दुनियाभर के गेंदबाजों को वैभव के लिए अलग से रणनीति बनानी पड़ रही है।

लेकिन खतरा सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं, बल्कि उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी आने वाले दिनों में बन सकते हैं।

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने इस महीने में दूसरी बार शतकीय पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बिहार के समस्तीपुर में स्थानीय मैच में आशीर्वाद ने 119 गेंदों पर 168 रनों की पारी खेली।

इस दौरान आशीर्वाद ने 19 चौके और 6 छक्के जड़े।

जून में ही आशीर्वाद ने समस्तीपुर के एक स्थानीय मैच में ताजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रन बनाये थे।

आशीर्वाद 3 भाईयों में सबसे छोटे हैं।

सबसे बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी हैं। उनके बाद वैभव सूर्यवंशी और फिर आशीर्वाद सूर्यवंशी।

आशीर्वाद अपने भाई वैभव सूर्यवंशी से लगभग 5 साल छोटे हैं और प्रतिभा में उनसे कहीं कम नज़र नहीं आ रहे।

वैभव के पिता संजीव ये कह चुके हैं कि वो आशीर्वाद सूर्यवंशी को वैभव की तरह बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा था कि वो महज 2 सालों में आशीर्वाद को एक बेहतर बल्लेबाज के रूप में तैयार कर देंगे।

आशीर्वाद और वैभव के बड़े भाई उज्जवल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की वीडियो और सफलता को पोस्ट करते रहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी बायें हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि आशीर्वाद दायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

हालांकि दोनों के खेलने का अंदाज़ काफी हद तक एक है।

आशीर्वाद भी वैभव की तरह अटैकिंग और पावर हिटिंग करते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर आशीर्वाद इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो आने वाले कुछ सालों में भारत को एक और बेबी बॉस मिलेगा।