विराट कोहली और रोहित शर्मा होंगे आमने-सामने, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में होगी भिड़ंत

Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore: आईपीएल सीजन 19 में पहली बार भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा।

जीत के साथ शुरूआत करने के बाद मुंबई इंडियंस लगातार दो मुकाबले हारी है।

मुंबई टीम दो मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

वहीं बेंगलुरू की टीम लगातार दो मैच जीतने के बाद अपना आखिरी मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में वो भी राजस्थान के हाथों मिली हार के बाद जीत का सिलसिला फिर से शुरू करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस 5 बार यह खिताब जीत चुकी है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

हेड टू हेड मुकाबलों का हाल

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेल गये हैं। इनमें मुंबई ने 19 जबकि बेंगलुरू ने 15 में जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस के दिग्गज

मुंबई इंडियंस की नज़रें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, रियान रिकल्टन और तिलक वर्मा पर रहेंगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के दिग्गज

बेंगलुरू की नज़रें आज विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्कल, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर पर रहेंगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।