Wimbledon Championship: दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता विम्बलडन है।
दुनियाभर के सभी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाते हैं।
विम्बलडन चैंपियनशिप की शुरूआत
विम्बडलन की शुरूआत 9 जुलाई 1877 को हुई थी।
इसका आयोजन ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब द्वारा किया जाता है।
पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ इसलिए किया गया था ताकि एक रोलर की मरम्मत के लिए पैसे जुटा सकें।
इसके अलावा टेनिस के लॉन को मरम्मत करने लिए भी पैसे जुटाये गये थे।
विम्बलडन प्रतियोगिता का पहला चैंपियन
पहली बार खेले गये विम्बलडन में 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
पहली बार हुए इस प्रतियोगिता के फाइनल में लंदन के स्पेंसर गोरे और विलियम मार्शल के बीच भिड़ंत हुई थी।
इसमें स्पेंसर गोरे ने बाजी मारी थी और इस खिताब को जीता था।
इस प्रतियोगिता से 10 यूरो की राशि इकट्ठा की गयी थी।
महिला वर्ग की ऐसे हुई शुरूआत
1877 में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इसके 7 साल बाद 1884 में महिलाओं के एकल मुकाबले की शुरूआत हुई।
इसी के साथ पुरुषों के युगल प्रतियोगिता की भी शुरूआत की गयी।
यह दुनिया का एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता है जो प्राकृतिक घास के मैदान पर खेली जाती है।
इसके अलावा मैच के दौरान खिलाड़ी सफेद कपड़े ही पहनते हैं।
दुनिया में हुए 2 विश्व युद्ध के दौरान विबंलडन प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था।
पुरूष सिंगल्स में सबसे ज़्यादा बार इस खिताब को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 8 बार जीता है।
महिला सिंगल्स में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सबसे ज़्यादा 6 बार इस खिताब को अपने नाम किया है।
141 साल बीतने के बाद भी यह प्रतियोगिता सभी ग्रैंड स्लैम में सबसे लोकप्रिय है।
विम्बलडन में सेंटर कोर्ट है बेहद खास
इस प्रतियोगिता में एक सेंट्रल कोर्ट बेहद खास है।
इसे विम्बलडन का दिल भी कहा जाता है।

1881 में हुई इस प्रतियोगिता में 2 कोर्ट को मिलाकर 1 मुख्य कोर्ट तैयार किया गया।
तब से इस कोर्ट का नाम सेंट्रल कोर्ट पड़ा।
इस कोर्ट का इस्तेमाल पूरे साल में सिर्फ विम्बडलन के दौरान होता है।
सेंट्रल कोर्ट में एक रॉयल बॉक्स है जिसमें ब्रिटिश शाही परिवार के अलावा खास मेहमानों को बैठने की व्यवस्था होती है।
इसके अलावा बारिश होने की स्थिति में इसमें ऑटोमेटिक रिट्रेक्टेबल छत है।
महज 10 मिनट में इस कोर्ट को छत से कवर किया जा सकता है। जिसके बाद मैच आसानी से खेले जा सकते हैं।
