विमेंस टी-20 विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने-सामने, रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद

IND Vs PAK WCC T20: आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी।

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में यह महामुकाबला खेला जायेगा।

दोनों टीमों के विश्व कप में यह मैच अभियान की शुरूआत है।

टीम इंडिया के जाबांज खिलाड़ी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद शानदार है।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने लगातार शानदार बल्लेबाजी की है।

वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर का अनुभव टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

हरमन की कप्तानी में भारत ने शानदार खेल दिखाया है।

वहीं जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी में मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करते हैं।

यस्तिका भाटिया और भारती फुलमाली भी पिछले कुछ मैचों से शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी और श्रीचरणी के उपर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

पाकिस्तान की उम्मीदें

कप्तान फातिमा सना टीम की सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं।

लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगने के कारण उनका मैच के पहले फिट हो पाना मुश्किल लग रहा है।

फातिमा विमेंस टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक लगा चुकी है।

हाल में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

ऐसे में उनका न खेल पाना टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

वहीं बल्लेबाजी में आलिया रियाज, मुनीबा अली और आयशा जफर पर काफी कुछ निर्भर होगा।

गेंदबाजी में पाकिस्तान काफी हद तक स्पिन गेंदबाजों पर निर्भर रहेगी।

नशरा संधू, सादिया इकबाल और तुबा हसन की गेंदबाजी बेहतर रही है और वे बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम हैं।

हेड टू हेड मुकाबले में दोनों टीमें

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी-20 मैच हो चुके हैं।

इनमें भारत ने 13 जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 8 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिनमें भारत ने 6 बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है।

भारत बीते टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस तक पहुंचा था जबकि पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था।

भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर अपना हौसला बुलंद रखा है।

ऐसे में ब्लू गर्ल्स की टीम चाहेगी कि इस वर्ल्ड कप को जीतकर लगातार दूसरा ICC खिताब अपने नाम करे।

भारतीय टीम के संभावित प्लेइंग खिलाड़ी

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्रीचरणी।