Jharkhand State Ranking Table Tennis: रांची के ए.जी. बैडमिंटन हॉल में ‘पहली झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप’ का आगाज हुआ।
उद्घाटन समारोह में JSTTA के संरक्षक प्रमुख जय कुमार सिन्हा, मुख्य अतिथि इंदु अग्रवाल (प्रधान महालेखाकार, ऑडिट, झारखंड), झारखंड के उप महालेखाकार (ऑडिट) विकास कुमार और बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव व TTFI के संयुक्त सचिव राजीव रतन सिंह मौजूद थे।
विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए RDTTA के सचिव समर जीत सिंह ने पूरे झारखंड से आए लगभग 225 खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोचों का गर्मजोशी से स्वागत किया और खेल के प्रति उनके जुनून व समर्पण की सराहना की।
अपने संबोधन में प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल ने बेहतरीन व्यवस्था के लिए आयोजकों की प्रशंसा की और खिलाड़ियों को लगन के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने भविष्य में चैंपियनशिप के लिए भी अपना निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मैचों के परिणाम
अंडर-13 गर्ल्स सिंगल- पूर्वी सिंहभूम की आरोही सिंह, श्रेया सिंह और लक्ष्मी कुमारी विजयी रहीं।
अंडर-19 पुरूष सिंगल- पूर्वी सिंहभूम के शिद्द्त राज और सौगातो मुखर्जी, गिरिडीह के आशीष मुर्मू, रांची के अरूष मेहता और अमन मिंज, गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय विजयी रहे।
अंडर-17 गर्ल्स सिंगल- पूर्वी सिंहभूम की दृश्या सिंह और स्वर्णाली माजी, हज़ारीबाग की कमिका चेतन, गढ़वा की आयुषी कुमारी और वर्षा रानी विजयी रहीं।
