Wimbledon Championship 2026: इटली की जैस्मिन पाउलीन, फ्लेवियो कोबोली, लेनार्ड स्ट्रफ, यानिक सिनर, मार्टा कोस्त्युक और कोको गफ ने विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
जैस्मिन पाउलीन ने युवा सनसनी एलेक्जेंड्रा ऐला को हराया
13वीं वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मिन पाउलोनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
पाउलोनी ने फिलिपिंस का युवा स्टार एलेक्जेंड्रा ऐला को बेहद रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
3 सेट तक चले इस मुकाबले में पाउलोनी ने 6-4, 4-6, 6-3 से ऐला को हराया।
सेंटर कोर्ट पर इस मुकाबले में बीते साल की विंबलडन उपविजेता पाउलोनी ने
शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैच के दौरान महान खिलाड़ी रोजर फेडरर भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।
21 वर्षीय एलेक्जेंड्रा ऐला फिलिपींस की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल तक जगह बनायी।
अब क्वार्टर फाइनल में जैस्मीन पाउलोनी का मुकाबला यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा।
मार्टा कोस्त्युक ने एशलिन क्रूगर को हराया
यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एशलिन क्रूगर को हराया।
कोस्त्युक ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-4, 64 से जीता।
एशलिन क्रूगर क्वालीफायर खिलाड़ी थीं, जिनका सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया।
कोको गफ ने बेलिंडा बेंचिच को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी
अमेरिका की कोको गफ भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं।
उन्होंने स्विटरजलैंड की बेलिंडा बेंचिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।
कोको गफ पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हैं।
पहले सेट में बेंचिच ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे 4-6 से जीत लिया।
इसके बाद कोको गफ ने बेहतरीन वापसी की और अगले दोनों सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में गफ ने बेंचिच की सर्विस 2 बार ब्रेक की।
तीसरे सेट में भी गफ का शानदार खेल जारी रहा और सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।
गत चैंपियन यानिक सिनर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी और गत चैंपियन यानिक सिनर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।
उन्होंने जापान के क्वालीफायर खिलाड़ी शिंतारो मोचिजकी को 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में सिनर का मुकाबला जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ से होगा।
लेनार्ड स्ट्रफ पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
जर्मनी के 36 वर्षीय जॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
स्ट्रफ ने रैंकिंग में 74वें नंबर पर काबिज पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज को हराया।
पहले 2 सेट में हार के बाद यह स्ट्रफ ने यह मुकाबला जीता।
तीसरे सेट में ही हुर्काज चोट के कारण मुकाबले से हट गये और यह मुकाबला बिना पूरा हुए स्ट्रफ के नाम हो गया।
फ्लेवियो कोबोली ने डि मिनौर को हराकर क्वार्टर में रखा कदम
इटली के फ्लेवियो कोबोली ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 7-5, 7-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
वे लगातार दूसरे साल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।
कोबोली इटली के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने एक बार से ज़्यादा विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है।
