ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित, चयनित खिलाड़ियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

n

All India Open Karate Championship: 1 मई से रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी सिकोकाई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए मेजबान झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है।

टीम में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में संत जोसेफ क्लब में आयोजित एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों की घोषणा की गई।

इससे पहले सभी खिलाड़ियों को एडवांस फाइट और काता का प्रशिक्षण इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने दिया।
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया की कई चरणों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

टीम में शामिल खिलाड़ी

राकेश तिर्की, कुंदन उरांव, एरोन शीतल, खलखो काव्या, अनजानी वर्मा, मिस्टी कुमारी, आदिती आरोही, आदित्य राज, चंदा कुमारी, प्रगति कुमारी, एंजेलिना क्रिस्टी, तिग्गा ब्रिस्टी, मोनिका केरकेट्टा, मारिया लवलीन, खेस एरिक, अनमोल टूडु, प्रणीत मोहक मिंज, ध्रुव गुप्ता, नेहल प्रसाद, अर्चित भारद्वाज, बिमला कच्छप, अर्चना कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी ओझा, आराध्य लकड़ा, अन्या मृणालिनी कुजूर, रितसिका अन्वी, सुनिधि एंजेल एक्का, शाइनी शिमोना टोप्पो, आन्या ट्विंकल कुजूर, पीहू लकड़ा, ध्रुव गांझू, अदिति रेवा टोप्पो, साहिल कुमार महतो, अभिजीत रजक, बुधदेव नायक, मयंक कुमार दास, प्रिंस राज, जितेश स्वांसी, रोशन महतो, समर कुमार पाठक, तोषिणी कांवर, लावण्या तिवारी, यामी मुंडा, आयुषी कुमारी, नैना कुमारी, अदिति कुमारी, अंजलि कुमारी और गायत्री कुमारी।