संत जेवियर्स कॉलेज रांची में वार्षिक खेलोत्सव प्रतियोगिता संपन्न

St Xavier’s College Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज रांची में वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 बच्चों ने मिलकर सहभागिता दिखाई और विभिन्न खेलों में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर बाड़ा (IAS) के स्वागत और सम्मान के साथ हुआ।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एस.जे. ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गीत भी गाया।

मुख्य अतिथि श्री सुधीर बारा ने अपने संबोधन में कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करते है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। खेल छात्रों की क्षमताओं को निखरता है और जीवन को अनुशासित बनाता है।

उन्होंने कहा, “जीत और हार दोनों ही अनुभव हैं।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर बधाई दी और कहा कि खेल हमें जीवन का सबसे बड़ा संदेश देते हैं।

1500 मीटर बालक दौड़

प्रथम स्थान– पवन पाहन (हिंदी विभाग)

द्वितीय स्थान– प्रदीप (इतिहास विभाग)

तृतीय स्थान– निशांत कुमार सिंह (बी.ए. राजनीति विज्ञान)

शिक्षक पुरुष वर्ग (गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता)

प्रथम– प्रोफेसर सचिन कुमार

द्वितीय– प्रोफेसर नितेश कुमार

तृतीय– डॉ. धीरज मणि पाठक

शिक्षक महिला वर्ग (म्यूजिकल चेयर)

प्रथम– प्रोफेसर अंजू टोप्पो

द्वितीय– प्रोफेसर अंशु

तृतीय– प्रोफेसर नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो

इसके अतिरिक्त 100 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ का आयोजन किया गया। गैर-शिक्षण कर्मचारी वर्ग हेतु भी कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी

पुरुष वर्ग – टीना मार खेल

महिला वर्ग – सुई-धागा दौड़

 

आयोजन के दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। इस प्रकार वार्षिक खेलकूद समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने खेल भावना, सहयोग और अनुशासन का संदेश दिया।