बांग्लादेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती वनडे सीरीज, कंगारूओं पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा

Bangladesh Vs Australia: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे मैच में हराकर इतिहास रचते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है।

इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 2-0 से आगे है और कंगारूओं पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा है।

बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड

टॉस जीतकर कंगारूओं ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने शून्य के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिये।

मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ का खाता तक नहीं खुला।

एक समय 25 रन पर 4 विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया संघर्ष कर रही थी।

बाद में मार्नस लाबुशेन के नाबाद 55 और जेवियर बार्टलेट के 52 रन की बदौलत 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाये।

इसी समय बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया की पारी फिर से शुरू नहीं हो पायी।

बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिये। तनवीर इस्लाम ने 2 विकेट झटके।

बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 41 ओवर में जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला।

महज 35 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश ने 195 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

सौम्य सरकार ने 47 और नजमुल हसन शांतो ने 41 रनों की पारी खेल टीम के जीत की नींव रखी।

बाद में तौहिद हृदय ने 40, मेहदी हसन ने नाबाद 22 रन की पारी खेलकर जीत को पाले में कर लिया।