रांची में 25वीं झारखंड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप, अंडर-7 और अंडर-11 में नन्हें खिलाड़ियों ने अपने मूव से किया लोगों को हैरान

Jharkhand Chess Championship: रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 में गुरूवार को अंडर-7 और अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले हुए।

अंडर-7 के बालक वर्ग में अद्वितीय राज ने रचित शर्मा, सौरिश मैती ने रंच श्रीवास्तव, विराट प्रदीप ने दक्ष मयूर, मार्क रतन लकड़ा ने अद्विक वार्ष्णेय और श्रेयांश बेहरा ने डेनियल रतन को शिकस्त दी।

बालिका वर्ग में ईशान्वी सिंह ने ध्वनि मोदी, एम मार्डी ने मेहर बोस, आकर्षि माही ने रिद्धि और अभिप्रिय ने प्रांशी को हराया।

अंडर-11 स्पर्धा के बालक वर्ग में रुद्रनिल राय ने अभिज्ञान, ए. मोहंती ने अद्विक भूषण, कबीर आदित्य ने सिद्धार्थ और विवान ने अभिरूप को हराया।

बालिका वर्ग में नायरा आदित्य ने जायरा, रेसा ने सवीना, अनिष्का ने आर्यश्री और अधिश्री ने गार्गी को परास्त कर जीत दर्ज की।