Jharkhand State Chess: रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा।
अंडर-7 के बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की मानन्या मार्डी, रांची की ईशान्वी सिन्हा, रांची की ध्वनि मोदी और पश्चिमी सिंहभूम की सनाया सिंह ने ट्रॉफी जीती।
अंडर-11 के ओपन मुकाबले में रांची के मार्क रतन लकड़ा, पश्चिमी सिंहभूम के अधिक अद्वितीय राज, पूर्वी सिंहभूम के मैती सौरिष और हजारीबाग के सरनम समर्थ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अंडर 11 बालिका वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की नायरा आदित्य, पूर्वी सिंहभूम की ज़ायरा अहमद, रांची की रेसा मायरा लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम की अनिष्का और पश्चिमी सिंहभूम की सवीना ने ट्रॉफी जीती।
अंडर 11 के ओपन वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम के रूद्रनिल रॉय, रांची के कबीर आदित्य, पूर्वी सिंहभूम के अभिज्ञान, हजारीबाग के अद्विक भूषण और पूर्वी सिंहभूम के रियान मोहन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
