फीफा वर्ल्ड कप का भव्य रंगारंग आगाज, पहले मुकाबले में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल प्रेमियों का इंतज़ार खत्म हो चुका है। फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का शानदार आगाज हो गया है।

इस दौरान पूरा स्टेडियम रंगीन आतिशबाजी से रंग गया।

मैच से पहले उद्घाटन समारोह में शकीरा, बर्ना बाय और जे बैल्विन जैसे दिग्गजों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की।

मेक्सिको की तरफ से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने गोल दागा।

मैच के दौरान मेक्सिको ने आक्रामक खेल दिखाया और 9वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया।

दूसरा और निर्णायक को मैच के 66वें मिनट में हुआ।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तरफ से अनुशासनहीनता देखने को मिली।

रेफरी विल्टन सैम्पायो को 3 लाल कार्ड दिखाने पड़े।

अफ्रीकी टीम की तरफ से स्पेफेलो सिथोल और थेम्बा ज्वाने और मेक्सिको के सीजर मोंटेस को रेड कार्ड दिखाया गया।

मेक्सिको को इस जीत से ग्रुप-ए में महत्वपूर्ण बढ़त मिल गयी है।

मेक्सिको का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।