शुरू होने वाला है फटाफट क्रिकेट, वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत दिखायेगा दम, पहला खिताब जीतने उतरेगी हरमन की सेना

Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का आगाज बस होने वाला है।

अभी तक भारतीय टीम ने इस खिताब को नहीं जीता है।

हालांकि वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद हैं।

ऐसे में वो खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी।

भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के साथ ग्रुप-A में रखा गया है।

ऐसे में भारत को बेहतर खेल दिखाकर इन टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा।

जबकि फाइनल मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में 5 जुलाई को होगा।

टी-20 विश्व कप में भारत का सफर

ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब को सबसे ज़्यादा 6 बार जीता है, जबकि न्यूज़ीलैंड इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।

भारत ने इस प्रतियोगिता को एक बार भी नहीं जीता है।

हालांकि भारत ने 4 बार सेमीफाइनल और 1 बार फाइनल में जगह बनायी है।

हालांकि मैचों में जीत के लिहाज से भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

भारत ने टी-20 विश्व कप में कुल 40 मैच खेले हैं जिसमें 22 मुकाबलों में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत के मैचों का शेड्यूल

भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जायेगा।

17 जून को भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका 21 जून को आमने-सामने होंगे।

25 जून को बांग्लादेश की टीम भारत से भिड़ेगी।

इसके बाद भारत का अगला मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

इस बार प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

6-6 टीमों को ग्रुप A और ग्रुप B में बांटा गया है।

ग्रुप A में भारत, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका हैं।

ग्रुप B में इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज हैं।

लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारतीय टीम में जोश भरपूर

टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के मजबूत हाथों में है।

वहीं स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद हैं।