Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders: लगातार 3 मुकाबले हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी की है। चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया और अब कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपना दम दिखाया है।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की पूरी टीम 160 रन ही बना सकी और 32 रनों से मैच गंवा दिया।
कोलकाता की खराब बल्लेबाजी
तूफानी बल्लेबाज फिन ऐलन का खराब प्रदर्शन जारी है। वे महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये।
उनके बाद सुनील नारायण (24), कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी (27) भी 85 रनों के कुल योग पर पैवेलियन लौट गये।
रिंकू सिंह (6) और कैमरून ग्रीन (0) भी सस्ते में निपट गये।
90 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद रोवमैन पॉवेल (31) और रमनदीप सिंह (35) ने वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य से पीछे रह गये।
नूर अहमद की रिकॉर्ड गेंदबाजी
चेन्नई की तरफ से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर मे 21 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 और खलील अहमद को 1 विकेट मिला।
अफगानिस्तान के 21 वर्षीय स्पिन गेंदबाज नूर अहमद आईपीएल में सबसे कम मुकाबलों में विकेटों की हाफ सेंचुरी लगाने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गये हैं।
उन्होंने 42वें मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
संजू-ब्रेविस-आयुष ने रन जुटाये
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाये।
कप्तान ऋतुराज एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद उतरे आयुष महात्रे ने तेजी से हाथ खोलते हुए 17 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाये।
आय़ुष के आउट होने के बाद आये डेवाल्ड ब्रेविस ने भी तेजी से हाथ खोला और 29 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाये।
कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिये। वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिया।
