Jharkhand Rugby: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित Central and South Asia Senior Men’s Rugby Championship में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले डेविड मुंडा वतन वापस लौटे।
रांची में डेविड मुंडा का भव्य स्वागत हुआ।
सिल्वर मेडल जीतकर वापस लौटे मुंडा का झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों ने स्वागत किया।
इस मौके पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक भी मौजूद रहे।
डेविड मुंडा ने उज़्बेकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने उज़्बेकिस्तान एवं कजाखस्तान के खिलाफ 10-10 स्कोर कर कुल 20 स्कोर किए और टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया।
उनके जुझारू खेल और समर्पण की सभी ने सराहना की।
डेविड मुंडा की इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में गर्व एवं खुशी का माहौल है।
