राजस्थान रॉयल्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराया

Delhi Capitals beat Rajasthan Royals: आईपीएल सीजन 19 के लीग मुकाबलों में कुछ ही मुकाबला बाकी है लेकिन अभी तक सिर्फ 1 टीम ही प्लेऑफ का टिकट कटा पायी है।

अभी भी प्लेऑफ के लिए 3 स्थानों पर टीमों के बीच संघर्ष जारी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को हराकर न सिर्फ शीर्ष स्थान पर कब्जा किया बल्कि प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

वहीं गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार है।

राजस्थान की रॉयल बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी।

दिल्ली ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल और वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

वैभव ने मिचेल स्टार्क को टारगेट करते हुए चौकों और छक्कों की बरसात कर दी।

बाद में युवा खिलाड़ी माधव तिवारी ने वैभव सूर्यवंशी (46) को पैवेलियन भेजा।

इसके बाद उतरे कप्तान रियान पराग ने आक्रामक शुरूआत करते हुए मुकेश कुमार की गेंदों पर जमकर रन बटोरे।

रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाया।

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने 4, लुंगी एनगिडी और माधव मिश्रा ने 2-2 विकेट लिये।

राजस्थान ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 194 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल जीत

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरूआत शानदार रही।

अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट की साझेदारी में 105 रन जोड़े और जीत की पटकथा तैयार की।

पोरेल (51) और राहुल (56) के आउट होने के बाद कप्तान अक्षर और आशुतोष शर्मा ने दिल्ली को जीत दिलायी।

अक्षर 34 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि आशुतोष ने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाये।

19.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 197 रन बना लिया।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी

ध्रुव जुरेल- 53 (40) {5*4, 2*6}

रियान पराग- 51 (26) {3*4, 5*6}

वैभव सूर्यवंशी- 46 (21) {5*4, 3*6}

दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क- 4/40 (4)

लुंगी एनगिडी- 2/24 (4)

माधव तिवारी- 2/27 (4)

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी

केएल राहुल- 56 (42) {1*4, 3*6}

अभिषेक पोरेल- 51 (31) {7*4, 1*6}

अक्षर पटेल- 34* (18) {2*4, 2*6}

राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी

जोफ्रा आर्चर- 2/35 (4)

ब्रिजेश शर्मा- 2/44 (4)

दासुन शनाका- 1/29 (3)