Dhoni is out from IPL matches: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल शुरू होने के पहले ही बड़ा झटका लगा है। दरअसल महेन्द्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) चोट के कारण टीम से बाहर हो गये हैं। टीम के ऑफिशियल ने इस बात की जानकारी दी है।
टीम प्रबंधन के मुताबिक धौनी अभी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी पिंडली की मांसपेशियों (Calf Strain) में खिंचाव आ गया है। इस वजह से उनके शुरूआती दो हफते तक नहीं खेल पाने की संभावना है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि माही की चोट कितनी गंभीर है। और क्या दो हफ्ते बाद वो वापस अपनी टीम से जुड़ पायेंगे। लेकिन इतना तो ज़रूर है कि उनके बाहर होने से टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है।
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 30 मार्च को गुवाहाटी में होना है।
धौनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन को विकेट कीपिंग की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। संजू इस बार की निलामी में ही राजस्थान से चेन्नई की टीम में आये हैं। संजू के बदले चेन्नई ने रवींद्र जाडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को दिया है।
क्यों ज़रूरी हैं महेन्द्र सिंह धौनी ?
आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों और फिनिशरों में एक हैं।
चैन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताबी जीत दिलायी है।
278 मैचों में 5000 से अधिक रन बनाये हैं।
विकेटकीपर के रूप में 200 से ज़्यादा शिकार किये हैं।
आईपीएल में सबसे ज़्यादा 278 मैच खेलने वाले अकेले खिलाड़ी
10 बार से ज़्यादा फाइनल मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी
कप्तान के रूप में 130 से अधिक मैचों में जीत दर्ज की।

धौनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
महेन्द्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं।
रेलवे में TTE से विश्व विजेता बनने के लिए जमकर मेहनत की।
अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 17 हज़ार से ज्यादा रन बनाये।
ICC की तीन ट्रॉफियां भारत को जितवाने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
T20 WC-2007, ODI WC-2011, CHAMPIONS TROPHY-2013 का खिताब जीता।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 634 कैच और 195 स्टंप किये।
