Wimbledon 2026: विम्बलडन में कई खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीत अगले राउंड में जगह बना ली।
नोवाक जोकोविच, यानिक सिनर, नाओमी ओसाका और जेसिका पेगुला अगले राउंड में पहुंच गये।
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फेडरर की बराबरी की
विम्बडलन में नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के आर्थर रिंदरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 से हराया।
पहला 2 सेट जीतने के बाद तीसरे सेट में 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर ने शानदार वापसी की और सेट को 6-1 से जीत लिया।
लेकिन इसके बाद जोकोविच का अनुभव का आया और चौथे सेट को टाईब्रेकर में अपने नाम कर मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ जोकोविच ने रोजर फेडरर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
39 वर्षीय जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में 105वीं जीत दर्ज की।
रोजर फेडरर ने भी अपने करियर में यहां 105 मुकाबले जीते थे।
जोकोविच का अगला मुकाबला रूस के क्वालीफायर खिलाड़ी रोमन साफिउलिन से होगा।
क्वालीफायर रोमन सफीउलिन ने अगले दौर में बनायी जगह
उभरते खिलाड़ी रूस के रोमन सफीउलिन ने ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली।
132वें रैंकिंग पर मौजूद सफीउलिन ने विम्बलडन में अब तक शानदार खेल दिखाया है।
पहले दौर में उन्होंने 12वीं वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
रोमन सफीउलिन अब नोवाक जोकोविच के सामने होंगे।
यानिक सिनर ने सीधे सेटों में दर्ज की जीत
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर ने अमेरिका के जेंसन ब्रूक्सबी को सीधे सेटों में हारकर चौथे दौर में जगह बनायी।
सिनर ने यह मुकाबला 6-4, 6-3, 6-4 से जीता।
यानिक सिनर का अगला मुकाबला अब जापान के क्वालिफायर खिलाड़ी शिंटारो मोचिजुकी से होगा।
जापान की नाओमी ओसाका ने आसान जीत दर्ज की
4 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने अपना मुकाबला जीत चौथे दौर में जगह बना ली।
ओसाका ने ऑस्ट्रेलिया की डारिया कासात्किना को 6-1, 6-3 से आसानी से हराया।
अमेरिकी जेसिका पेगुला ने अगले दौर में बनायी जगह
जेसिका पेगुला ने स्पेन की जेसिका बौजास मानेरो को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी।
चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने 52वें नंबर की खिलाड़ी बौजास मानेरो को 53 मिनट में मात दी।
Wimbledon 2026: Djokovic and Sinner secure spots in the Round of 16;
Japan’s Naomi Osaka and America’s Jessica Pegula win their matches.
