विम्बडलन में जोकोविच ने 5 घंटे तक चले मुकाबले को जीता, सिनर, ज्वेरेव, कोको गफ और कैरोलिन मुचोवा भी अगले राउंड में पहुंचे

Wimbledon Championship 2026: 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।

वहीं विश्व नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर और फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने भी अपने मुकाबले को जीत लिया है।

नोवाक जोकोविच की संघर्षपूर्ण जीत

विम्बडलन में एकल पुरूष के क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच और कनाडा के फेलिक्स ऑगर एलियासिम का आमना-सामना हुआ।

5 घंटे 15 मिनट तक 5 सेटों में संपन्न इस मुकाबले में आखिरकार नोवाक जोकोविच ने बाजी मार ली।

जोकोविच ने यह मुकाबला 7-6, 3-6, 6-3, 6-7, 7-6 से जीता।

यह मुकाबला विम्बडलन के इतिहास के सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रहा।

मैच की शुरूआत में पहले सेट में जोकोविच को काफ में चोट लग गयी।

हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानते हुए खेलना जारी रखा।

गत चैंपियन जानिक सिनर सेमीफाइनल में पहुंचे

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जान लेनार्ड स्ट्रफ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सिनर ने यह मुकाबला 7-5, 7-6, 6-3 से सीधे सेटों में हराया।

विश्व रैंकिंग में 74वें नंबर के 36 वर्षीय खिलाड़ी लेनार्ड स्ट्रफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

हालांकि जानिक सिनर ने अपनी फुर्ती और स्मैश से स्ट्रफ को हार के लिए मजबूर कर दिया।

सेमीफाइनल में गत चैंपियन जानिक सिनर और 7 बार के विम्बलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच के भिड़ंत होगी।

फ्रेंच ओपन चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव जीते

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

ज्वेरेव ने यह मुकाबला 6-4, 7-5, 3-6, 7-6 से हराकर जीरी लेहेका को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

कोको गफ ने पेगुला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी

अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गफ ने हमवतन जेसिका पेगुला को हराकर महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

सातवीं वरीयता प्राप्त कोको गफ ने पहला सेट हारने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया।

विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराने वाली जापान की नाओमी ओसाका क्वार्टर फाइनल में हार गयीं।

उन्हें चेक गणराज्य की कैरोलिन मुचोवा ने 7-6, 64 से हराया।