बेंगलुरू से हार का बदला लेने को गुजरात टाइटंस बेताब, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी आरसीबी

IPL GT Vs RCB win: आईपीएल में गुरूवार को एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही गुजरात टाइटंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगी।

एक तरफ बेंगलुरू इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष क्रम पर जाना चाहेगी वहीं गुजरात इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी।

बदला लेने उतरेगा गुजरात टाइटंस

इसी सीजन गुजरात और बेंगलुरू की भिड़ंत हो चुकी है। उस मुकाबले में बेंगलुरू ने गुजरात को 6 विकेट से हरा दिया था।

206 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरू ने बेहद आसानी से हासिल किया था।

ऐसे में गुजरात टाइटंस पिछली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी।

गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम की बल्लेबाजी शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर के इर्द-गिर्द घूम रही हैं।

मिडिल ऑर्डर पर वाशिंगटन सुंदर ने कुछ हद तक पारी को संभाला है लेकिन उनके अलावा सभी बल्लेबाजी फेल ही साबित हुए हैं।

ग्लेन फिलिप्स, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया कोई कमाल नहीं दिखा पाये हैं।

हालांकि जेसन होल्डर के प्लेइंग 11 में शामिल होने टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में मजबूत हुई है।

पिछले मैच में होल्डर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दे दिया था।

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। प्रसिद्द कृष्णा इस सीजन में महंगे साबित हो रहा हैं।

हालांकि उसकी भरपाई काफी हद तक राशिद खान और जेसन होल्डर कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम

रजत पाटीदार की अगुवाई में बेंगलुरू की टीम इस समय बेहद संतुलित नज़र आ रही है।

8 में से 6 मैच जीतकर बेंगलुरू की टीम के हौसले बुलंद हैं।

पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम को महज 75 रनों पर समेट सातवें ही ओवर में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति में जैकब बेथेल पारी की शुरूआत कर रहे हैं।

विराट कोहली का शानदार फॉर्म जारी है और हर मैच में वो अपनी उपस्थिति से प्रभावित कर रहे हैं।

उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा भी बेहतरीन लय मे दिख रहे हैं।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर और हेजलवुड ने पिछले मैच में घातक गेंदबाजी कर बल्लेबाजों के मन में डर पैदा कर दिया है।

वहीं रसिख सलाम डार, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

दोनों टीमों में प्लेऑफ की जंग

आरसीबी की टीम ने 8 मैचों में 6 जीत दर्ज की है और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

बेंगलुरू अगर आज का मुकाबला जीत जाती है तो वो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जायेगी और उसकी जगह प्लेऑफ में लगभग पक्की हो जायेगी।

वहीं गुजरात टाइटंस ने 8 मुकाबलों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ वो पांचवे स्थान पर है।

प्लेऑफ में बने रहने के लिए गुजरात को बचे हुए 6 मैचों में कम से कम 3 मैच जीतने होंगे और बाकी का दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंसः साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड और सुयश शर्मा।