Harmanpreet Kaur creates History: महिला टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ भारतीय टीम भले ही मुकाबला हार गयी, लेकिन इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी-20 इंटरनेशनल में 200 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेलने के लिए उतरने के साथ ही यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत के नाम हो गया।
200 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ष 2009 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर की शुरूआत की थी।
हरमनप्रीत के बाद न्यूज़ीलैंड की सूजी बेट्स दूसरे नंबर पर हैं।
सूजी बेट्स ने अब तक 184 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।
वहीं पुरूषों में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज़्यादा 163 मैच खेले हैं।
150 मुकाबला खेलने वाली भी पहली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ही थीं।
वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 150 मैच खेलने वाले पहले पुरूष क्रिकेटर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा थे।
रोहित शर्मा ने संन्यास से पूर्व 159 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।
वहीं दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 125 मुकाबले ही खेले हैं।
टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वालों में टॉप 5 खिलाड़ी महिलायें ही हैं।
हरमनप्रीत के रिकॉर्ड के अगर बात करें तो 200 मैचों में उन्होंने 179 बार बैटिंग की।
इस दौरान उन्होंने 17 अर्धशतक और 1 शतक बनाया है।
हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजी में भी कई मौकों पर कमाल दिखाया है।
अपनी गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 32 विकेट झटके हैं।
तीसरे नंबर पर डैनी व्याट हॉज ने 183, चौथे नंबर पर एलिस पेरी ने 177 और पांचवे नंबर पर स्मृति मंधाना ने 168 मुकाबले खेले हैं।
भारतीय टीम इस समय महिला टी-20 विश्व कप में अपना दम दिखा रही है।
पाकिस्तान और आयरलैंड पर शानदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि इस हार के बाद भी अंक तालिका में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से उपर दूसरे नंबर पर काबिज है।
आने वाले दिनों में भारत का मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से होना है।
अंक तालिका में टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
