भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया, FIH हॉकी प्रो लीग के अभियान का शानदार अंदाज में किया समापन

hoc

FIH Hockey Pro League: FIH हॉकी प्रो लीग का आखिरी मुकाबला भारत ने अपने नाम किया।
इंग्लैंड को 3-2 से हराकर भारत ने इस अभियान का समापन शानदार अंदाज में किया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर पर रहीं
इंग्लैंड की टीम ने मैच की शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरू में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया।
हालांकि भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को बढ़त लेने से रोक दिया।
इसके तुरंत बाद इंग्लैंड के सैम वार्ड बॉल लेकर तेजी से गोलपोस्ट की तरफ बढ़े लेकिन मोहित ने यहां भी इस प्रयास को नाकाम कर दिया।
पहले क्वार्टर में भारत को गोल के मौके मिले लेकिन उसने इसे गंवा दिया।
हाफ टाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं।

हाफ टाइम के बाद खतरनाक हुई भारतीय टीम

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरूआत की।
भारतीय खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने काउंटर अटैक करते हुए 37वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया।
हालांकि इस पेनाल्टी कॉर्नर को अमनदीप लकड़ा गोल में तब्दील नहीं कर सके।
तीसरे और चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले।
लेकिन भारत ने रेफरल लेकर दोनों फैसले को अपने पक्ष में कर लिया।
खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा।

शूट आउट में भारत ने मारी बाजी

बराबरी पर रहने के बाद शूट आउट से फैसला होना तय हुआ।
इस शूट आउट में भारत ने बाजी मारी और 3-2 से मैच अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से अभिषेक, शिलानंद लकड़ा और हार्दिक सिंह ने शूटआउट में गोल दागा।
मैच के हीरो रहे भारतीय डिफेंडर संजय।
संजय ने अपने डिफेंस के जरिये टीम की जीत में बेहद अहम भूमिका निभायी।
संजय को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पूरे मैच के दौरान गोलकीपर मोहित शशि कुमार और सूरज करकेरा ने बेहतरीन बचाव कर इंग्लैंड को गोल करने से रोका।
हॉकी वर्ल्ड कप से पहले भारत का यह आखिरी मुकाबला था जिसे भारत ने अपने नाम किया।