Cricket in Olympic Games: 2028 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक गेम्स होना है।
इस बार का ओलंपिक गेम्स बेहद खास होने जा रहा है।
लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने ओलंपिक में क्रिकेट की इंट्री की घोषणा कर दी।
पहली बार ओलंपिक ICC क्वालिफायर प्रतियोगिता का आयोजन होगा और इसमें से चयनित टीमें ओलंपिक में अपना दमखम दिखायेंगी।
2028 ओलंपिक में महिला और पुरूष दोनों वर्गों के टी-20 टूर्नामेंट होंगे।
दोनों वर्गों में दुनिया की टॉप 6 टीमें गोल्ड मेडल के लिए आपस में भिड़ेंगी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दी जानकारी
क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी पर आईसीसी ने खुशी जाहिर की है।
चेयरमैन जय शाह ने कहा कि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल के लिए एक लैंडमार्क पल है और दुनिया भर के हमारे सदस्यों को ओलंपिक मंच तक पहुंचने का एक स्पष्ट और रोमांचक रास्ता देता है।
जय शाह ने कहा कि ओलंपिक खेल मल्टी इवेंट स्पोर्ट्स का शिख है और 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
यह एक ऐतिहासिक क्षण है और हमारे सदस्यों के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि हम खेल को आगे बढ़ाना और इसे दुनिया भर के नये दर्शकों तक ले जाना चाहते हैं।
भारतीय महिला टीम की इंट्री हुई पक्की
इस बार होने वाले ओलंपिक के लिए महिला क्रिकेट के इवेंट में कुल 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी।
इन 6 टीमों से 4 टीमों की जगह तय हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम इस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
पांचवी टीम का फैसला आईसीसी प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर होगा।
बची हुई 1 जगह के लिए ICC ओलंपिक क्वालिफायर के जरिये टीम तय की जायेंगी।
वहीं अभी पुरूष टीमों के क्वालीफिकेशन की स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है।
