Asian Lawn Ball Championship: दिल्ली में चल रहे 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के पांचवे दिन भारत की टीम फाइनल में पहुंच गयी।
सेमीफाइनल में हांगकांग को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बनायी।
भारत की ओर से झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा।
पुरुष वर्ग के फोर्स स्पर्धा में झारखंड के दिनेश महतो और सुनील बहादुरके अलावा दिल्ली के नवनीत और असम के जयंता ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया।
अब स्वर्ण पदक में खिताबी भिड़ंत में भारत का मलेशिया के साथ मुकाबला होगा।
इधर महिला ट्रिपलस में भारत की खिलाड़ियों का किस्मत ने साथ नहीं दिया और वे सिर्फ 1 अंक से हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गयीं।
भारत की ओर से झारखंड की रूपा रानी तिर्की और रेशमा कुमारी के अलावा दिल्ली की पिंकी ने खतरनाक माने जाने वाली टीम मलेशिया के सामने बेहतरीन खेल दिखाया।
इस मुकाबले के बाद भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
