Rajasthan Royals wins: गुवाहाटी में वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी की आंधी ऐसी चली कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सभी गेंदबाज पस्त हो गये।
रही सही कसर ध्रुव जुरेल ने निकाल दी और राजस्थान रॉयल्स ने जीत का चौका लगा दिया।
आरसीबी के 201 रनों के जवाब में 202 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जीत के नायक रहे जिन्होंने बेंगलुरू के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा।
हालांकि राजस्थान की शुरूआत बेहद खराब रही और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सस्ते में पैवेलियन में लौट गये।
लेकिन उनके बाद वैभव और जुरेल ने सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दोनों ने दूसरे विकेट की साझेदारी में सिर्फ 6.1 ओवरों में ही 108 रन जड़ दिये।
वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाये।
वैभव के आउट होने के बाद हेटमायर और कप्तान रियान पराग भी तुरंत पैवेलियन लौट गये।
उसके बाद अनुभवी रवीन्द्र जाडेजा के साथ मिलकर जुरेल ने राजस्थान को जीत दिला दी।
ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाये।
आरसीबी की बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरू ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 201 रन बनाये।
कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाये।
नौंवे नंबर पर इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौका की मदद से नाबाद 29 रन बनाये।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
मैच का स्कोर कार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी
रजत पाटीदार- 63 (40) {4*4, 4*6}
विराट कोहली- 32 (16) {7*4}
वेंकटेश अय्यर- 29* (15) {1*4, 2*6}
राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी
रवि बिश्नोई- 2/32 (4)
ब्रजेश शर्मा- 2/37 (4)
जोफ्रा आर्चर- 2/33 (3)
राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी
ध्रुव जुरेल 81* (43) {8*4, 3*6}
वैभव सूर्यवंशी 78 (26) {8*4, 7*6}
रवीन्द्र जाडेजा 24 (25) {1*4}
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी
क्रुणाल पांड्या- 2/30 (4)
जोश हेजलवुड- 2/44 (4)
