आईपीएल सीजन 19 की टॉप 4 टीमें फाइनल, प्लेऑफ की भिड़ंत हुई पक्की, जानिये कौन सी टीम होगी किसके सामने

IPL Season 19 Top 4 Teams: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गयी है।

लीग के 14-14 मैच खेलने के बाद टॉप 4 टीमें प्लेऑफ खेलने के लिए तैयार हैं।

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गत उपविजेता राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ की दौड़ में पहुंच गयी है।

पहला क्वालीफायर मुकाबला

अंक तालिका की टॉप 2 टीमें पहला क्वालीफायर मुकाबला खेलेंगी।

26 मई को हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में यह मुकाबला खेला जायेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला होगा।

इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जायेगी।

वहीं पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम के पास एक और मौका होगा।

एलिमिनेटर राउंड का मुकाबला

इसके बाद एलिमिनेटर राउंड का मुकाबला खेला जायेगा।

यह मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

इसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी।

इस मुकाबले में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगी।

एलिमिनेटर मुकाबला (राजस्थान बनाम हैदराबाद) जीतने वाली टीम को क्वालीफायर मुकाबला खेलना होगा।

दूसरा क्वालीफायर मुकाबला

दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर (बेंगलुरू बनाम गुजरात) की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर राउंड के विजेता के बीच मुकाबला होगा।

यह मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका मुकाबला पहले क्वालीफायर जीतने वाली टीम से होगा।

फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 31 मई रविवार के दिन खेला जायेगा।