आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार सीरीज जीती, टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा किया साफ

Ireland made history: आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम की।

टी-20 विश्व चैंपियन भारत को दूसरे मुकाबले में 1 रन से हराकर आयरलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा किया।

भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 154 पर रोका

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाये।

आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

हैरी टेक्टर ने 53 और बेन कैलिट्ज ने 37 रनों की पारी खेली।

हैरी टेक्टर ने अपने 100वें मैच में 9वां टी-20 अर्धशतक लगाया।

भारत की ओर से डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।

शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट जबकि हर्षित राणा ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

आयरिश गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया ने टेके घुटने

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 1 रन से यह मुकाबला गंवा बैठी।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अपनी पहली गेंद पर ही आउट होकर पैवेलियन लौट गये।

भारतीय मूल के आयरिश खिलाड़ी जय मूंदड़ा ने दोनों को शून्य पर पैवेलियन वापस भेजा।

इसके बाद उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर महज 10 रन बनाकर जय मूंदड़ा का शिकार बने।

ईशान किशन ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो 12 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।

एक छोर से तिलक वर्मा टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाजों का आना और जाना लगा रहा।

अक्षर पटेल 14, शिवम दुबे 20, सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।

तिलक वर्मा भी अपना अर्धशतक बनाने के बाद टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा पाये।

तिलक 55 रन बनाकर मैथ्यू होलार्ड की गेंद पर आउट हुए।

117 रन पर टीम इंडिया के 7 विकेट गिर चुके थे और यहां से जीत के लिए 16 गेंदों पर 38 रनों की ज़रूरत थी।

यहां पर बल्लेबाजी करने आये हर्षित राणा ने महज 9 गेंदों पर 21 रन ठोंक कर भारत के उम्मीदें जिंदा कर दी।

लेकिन 10वीं गेंद पर वे टीम टेक्टर को कैच थमा बैठे।

आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 8 रनों की आवश्यकता थी।

प्रिंस यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का ज़रूर लगाया लेकिन टीम जीत के लक्ष्य से 2 रन पीछे रह गयी।