National Karate Championship 2026: नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। नईदिल्ली में 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप चल रहा है। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कराटे इंडिया की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से अंडर-21, सीनियर और पैरा कराटे वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का समापन 1 मार्च को होगा।
प्रतियोगिता में झारखंड की कराटे टीम भी हिस्सा ले रही है। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा और सचिव सेंसाई हेजाज असदक के नेतृत्व में झारखंड की कराटे टीम दिल्ली में है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग के कई खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी
प्रियांशु, संदीप, लक्ष्मी, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, मनीष राज, संध्या कुमारी, प्रमोद यादव, प्रियंका कुमारी, अमर उरांव, मल्लिका भट्टाचार्जी, प्रिंस कुमार ठाकुर, कृष्णा भगत, अमृत मुंडा, प्रिंस गुप्ता, आकांक्षा तिर्की और निशा चंद्र हेमरोम।
