Football Championship: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 11वीं राष्ट्रीय नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी।
प्रतियोगिता में सब जूनियर अंडर 15 आयु वर्ग एवं जूनियर अंडर 17 आयु वर्ग में मैच खेले गये।
जिसमें झारखंड की टीम ने दोनों वर्गों में भाग लिया।
झारखंड जूनियर अंडर 17 टीम ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।
अंडर 17 आयु वर्ग में देश भर की 12 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें झारखंड ने अपने पुल मैच में उड़ीसा को 2-0 एवं महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मेजबान छत्तीसगढ़ को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 1-0 से पराजित कर झारखंड की टीम फाइनल में पहुंची।
फाइनल मुकाबले में ओडिशा के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिली।
तय समय में मैच ड्रॉ होने के बाद पेनाल्टी शूट में 0-1 से झारखंड को पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी
उमेश उरांव (कप्तान), सुमित मुंडा, आकाश खलखो, लिलिस केरकेट्टा, शिवम तिर्की, नैतिक यश उरांव, निपुन एक्सा, विशाल महतो, अभिषेक डांग, नीरज केरकेट्टा, वीरशिंग मुंडा, यश तिग्गा, कोच– विजय उरांव, जॉय टोप्पो, मैनेजर– शिवानंद उरांव।
