झारखण्ड राज्य स्तरीय U-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 19 मार्च को रांची में

Junior Wrestling Competition cum Selection Trial: U- 20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने हेतु, झारखण्ड राज्य U-20 जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल/ग्रीको रोमन एवं महिला राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का आयोजन 19 मार्च को होगा। रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में यह ट्रायल आयोजित होगा।

इस प्रतियोगिता में 20 साल तक के पहलवान भाग ले सकते हैं साथ ही 17 साल के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट/पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है।

पुरुष ग्रीको रोमन

1-55kg

2-60kg

3-63kg

4-67kg

5-72kg

6-77kg

7-82kg

8-87kg

9-97kg

10-130kg

 

महिला भार वर्ग

1-50kg.

2-53kg

3-55kg

4-57kg

5-59kg

6-62kg

7-65kg

8-68kg

9-72kg

10-76kg

 

पुरुष फ्रीस्टाइल

1-57kg

2-61kg

3-65kg

4-70kg

5-74kg

6-79kg

7-86kg

8-92kg

9-97kg

10-125kg

 

उक्त चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों का दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत झारखंड टीम का गठन किया जाएगा। जो U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित है उसमें झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।