Kolkata Knight Riders Vs Gujarat Titans: तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अब तक खेले गये 5 मुकाबलों में 4 मुकाबला हार चुकी है और 1 मुकाबला रद्द हो गया था।
ऐसे में कोलकाता शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर प्ले ऑफ की रेस में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी।
इधर गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इनमें 2 मुकाबलों में हार और 2 में जीत मिली है।
कोलकाता की रणनीति स्पष्ट नहीं
प्रतियोगिता में अब तक कोलकाता टीम की रणनीति स्पष्ट नहीं दिखी है। डग आउट में टिम साइफर्ट, मथीशा पथिराना और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी बैठे हुए हैं।
वरूण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की गेंदबाजी अब तक बेअसर साबित हुई है।
आंद्रे रसेल की भरपाई करने के लिए कैमरन ग्रीन पर 25 करोड़ की बोली लगायी गयी थी। लेकिन वे 5 मैचों में अब तक केवल 56 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में भी उनका कोई कमाल देखने को नहीं मिला है।
रिंकू सिंह भी कुछ कमाल नहीं कर पाये हैं। कोलकाता की तरफ से युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अच्छा खेल दिखाया है।
संतुलित नज़र आ रही गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर इस बार जीत नहीं पायी है। राजस्थान रॉयल्स से उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम यहां जीत दर्ज करना चाहेगी।
कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर अच्छे फॉर्म में हैं। लेकिन साईं सुदर्शन का बल्ला अब तक लगभग खामोश है।
कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान की तिकड़ी बेहतर गेंदबाजी कर रही है।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 4 मुकाबले हुए हैं। इनमें 3 मुकाबले गुजरात टाइटंस के खाते में गये हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 1 मुकाबला जीत पाने में सफल रही है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शाहरुख खान।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और फिन एलन।
